
जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के पाट्टन शहर में आतंकियों ने निर्दलीय सरपंच मंजूर अहमद बांगरू को गोलियों से भून दिया। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। घटना गोशबुग इलाके में हुई है। पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है। आतंकियों की तलाश में इलाके को घेर लिया गया है।
इससे पहले, बुधवार को कुलगाम में आतंकियों ने एक कश्मीरी सतीश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घाटी में लगातार चल रहे सैन्य ऑपरेशन से बौखलाए आतंकी आम नागरिकों पर हमला कर रहे हैं।










