Sunday, April 19, 2026

छत्तीसगढ़ में आधे से अधिक किशोरों का टीकाकरण, इन जिलों में 50 प्रतिशत का आंकड़ा पार..

रायपुर। एक तरफ कोरोना की तीसरी लहर बड़ी तेजी से बढ़ते जा रही है। वही दूसरी ओर राहत की खबर ये है कि छत्तीसगढ़ में अब तक 15 से 18 वर्ष के आधे से अधिक किशोरों का टीकाकरण हो चुका है। अब तक 8.14 लाख बच्चों को टीकालगाया जा चुका है। यह स्वास्थ विभाग की बड़ी सफलता है। औरअन्य 12 जिलों में तो दसवें दिन ही आंकड़ा 50 प्रतिशत पार कर लिया है। कुल 22 जिलों में 40 प्रतिशत से ज्यादा बच्चे टीका लगवा चुके हैं।