Tuesday, September 29, 2026

छात्रा से अश्लील हरकत करता था मौलाना:घर में पढ़ाने के लिए 10 साल की बच्ची को बुलाया और की छेड़खानी, मदरसे का मौलाना गिरफ्तार

बिलासपुर में मदरसे में पढ़ाने वाला मौलाना छात्रा से अश्लील हरकत कर छेड़खानी करने लगा। मामला सामने आने पर पुलिस ने मौलाना के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

 

TI शनिप रात्रे ने बताया कि मो. बशीर (46) तालापारा के रमजानी बाबा मस्जिद के पीछे रहता है। वह मुस्लिम समुदाय के बच्चों को मदरसे में पढ़ाता है। इसके साथ ही वह बच्चों को अपने घर में बुलाकर भी पढ़ाता था। बीते शनिवार दोपहर 10 वर्षीय छात्रा अपने परिजन के साथ थाने पहुंची। उन्होंने बताया कि मौलाना मो. बशीर बुरी नीयत से हाथ फेर कर छेड़खानी कर रहा था। इस घटना की जानकारी छात्रा ने अपने परिजन को दी। उन्होंने मौलाना के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।