Tuesday, May 5, 2026

झगरहा में बन रहा हाउसिंग बोर्ड का आवास निर्धारित तिथि के एक साल बाद भी नहीं मिला हितग्राहियों को, मुख्यमंत्री से हुई शिकायत, की कार्यवाही की मांग

कोरबा। झगरहा में बने हाउसिंग बोर्ड में पैसा लगाने वाले हितग्राही खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं । हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों की शिकायत की है । उन्होंने आरोप लगाया है कि निर्धारित तिथि के 1 साल बाद भी उन्हें उनका आवास नहीं दिया गया हितग्राहियों ने अपने अपने आवास के लिए बाकायदा 43 हज़ार रुपए भी जमा किए हैं । बावजूद इसके उन्हें अब तक आवास नहीं मिल सका । हितग्राहियों ने हाउसिंग बोर्ड के अफसरों पर बोर्ड को बदनाम करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की शिकायत सीएम से करते हुए कार्रवाई की मांग की, इसके साथ ही उन्होंने किराया भत्ता ब्याज देने की भी मांग सरकार से की है।