Monday, September 28, 2026

धोखा:डेढ़ साल तक पति-पत्नी बनकर रहे; जिस युवक को पत्नी बनाकर महिलाओं के कपड़े पहनाता था, उसी ने अप्राकृतिक संबंध बनाने का केस किया

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने दूसरे युवक पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। दरअसल, दोनों लड़के एक दूसरे से प्रेम करते थे। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। लेकिन शादी के डेढ़ साल बाद दोनों अलग हो गए। वहीं, अब पत्नी के रुप में रह चुके युवक ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।