कोरबा:पिछले दिनों ईडी की दबिश के दौरान कोरबा निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे लापता है। सूत्र बताते है कि अब तक उनके संबध में किसी प्रकार की कोई जानकारी सामने नही आई है। आयुक्त के संबध में किसी प्रकार की जानकारी नहीं होने बीजेपी पार्षद दल ने सिविल लाइन थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। बीजेपी पार्षदों का कहना है कि निगम आयुक्त के नही होने से विकास के कार्य प्रभावित हो रहे है।











