Tuesday, August 18, 2026

पत्नी की याद में मौत को गले: शादी के 7 दिन बाद ही छोड़ गई वाइफ, शराबी बन गया पति, सदमे में लगा ली फांसी

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम कनबेरी में रहने वाले एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक का नाम वचन दास है, जिसने शराब के नशे में यह आत्मघाती कदम उठाया. बीती शाम युवक शराब के नशे में घर पहुंचा, जिसके बाद खुद को घर के बाहर पेड़ से लटका लिया. हालांकि लोगों की नजर उस पर पड़ते ही फंदे से उताकर अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया.

शराब के नशे में मदहोश एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मामला उरगा थाना क्षेत्र का है. जहां ग्राम कनेबरी में बीती शाम यह घटना सामने आई. मृतक वचन दास आदतन शराबी है. बीती शाम वह नशे में मदहोश होकर घर लौटा, जिसके बाद किसी को कुछ बताए बगैर घर से निकल गया.

मृतक की करीब दस साल पूर्व शादी हुई थी, लेकिन शादी के एक सप्ताह बाद ही पत्नी सामाजिक बैठक करा कर अपने मायके चली गई. उसकी पत्नी किसी दूसरे से इश्क करती थी. वह इसके साथ रहना नहीं चाहती थी, जिसके बाद से युवक शराब का आदी हो गया.