स्कूल खोलने के छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले का अभिभावकों ने भी समर्थन किया है। वह पक्ष में हैं, लेकिन तमाम शर्तों के साथ। ताकि बच्चे सुरक्षित रहें और उनकी पढ़ाई भी अच्छे से हो सके। डिजीटल के सर्वे में सामने आया है कि 39 प्रतिशत अभिभावक चाहते हैं कि स्कूल खुल जाएं।
इस सर्वे में 3 हजार से ज्यादा अभिभावकों ने हिस्सा लिया है। वह चाहते हैं कि बच्चे अब ऑफलाइन पढ़ाई करें। सर्वे में 84.4 प्रतिशत पुरुषों ने हिस्सा लिया, जबकि महिलाएं महज 15.6 फीसदी ही शामिल हुईंअपने पाठकों से सवाल किया कि स्कूल खुलना चाहिए या नहीं? अगर खुल जाते हैं तो सरकार की ओर से जारी SOP में आप क्या चाहते हैं।
स्कूल खुलने के बाद स्कूल में सबसे पहले क्या होना चाहिए और बच्चों को कैसे पढ़ाया जाए।छत्तीसगढ़ सरकार स्कूल खोलने जा रही है। ऐसे में वे क्या सोचते हैं? इसके जवाब में 10.8 प्रतिशत पाठकों ने कहा कि स्कूल नहीं खुलने चाहिए। 29.7 प्रतिशत ने ‘पहले वैक्सीन, फिर स्कूल’ की बात कही। वहीं सर्वे में 59.3 फीसदी पाठकों ने स्कूल खोलना का पक्ष लिया। इसमें 39.3 प्रतिशत ने कहा कि ‘अब तो खुलने चाहिए।’ वहीं 20 प्रतिशत ने कहा कि सिर्फ बड़ी क्लासेज के लिए स्कूल खुलने चाहिए।











