Thursday, July 2, 2026

शिक्षा मंत्री का स्कूल खोलने को लेकर आया  बयान….. SOP का करना होगा पालन

रायपुर।।कल से प्रदेश के स्कूलों का ताला खुल जायेगा। राज्य शासन ने कल से प्रदेश के स्कूलों को खोलने का आदेश जारी किया है। राज्य सरकार के निर्देश के बाद 2 अगस्त से स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल शुरू हो जायेगी। 16 महीने के लंबे अंतराल के बाद फिर से स्कूलों में रौनक लौटेगी। राज्य सरकार ने कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए स्कूल खुलवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इधर स्कूलों को खोलने को लेकर शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह ने बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि स्कूलों को संचालित करने के लिए SOP का पालन करना जरूरी होगा। इससे पहले भी राज्य सरकार ने विस्तृत गाइडलाइन स्कूलों को भेज दिया है। वहीं अफसरों को भी स्कूलों के संचालन को लेकर लगातार निगरानी करने को कहा है।

राज्य शासन ने साफ कहा है कि स्कूलें तभी खोली जाएंगी जब जिले में कोरोना पॉजिटिव रेट सात दिनों तक लगातार एक प्रतिशत से कम होगा। हाई तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों में केवल 10 वीं तथा 12 वीं की कक्षाएं प्रारंभ की जावेगी। कक्षा 1ली से 5 वीं तक की कक्षाएं तभी खोली जाएंगी जब शाला पालक समिति लिखित में सहमति देंगी। यह सहमति ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत के द्वारा तथा शहरी क्षेत्रों में वार्ड के पार्षद द्वारा भी लिखित में देनी होगी ।