Wednesday, July 29, 2026

प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और रामपुर विधायक ननकीराम कँवर कांग्रेस सरकार पर बरसे कहा कोरोना संक्रमण को लेकर जनता के साथ हो रहा खिलवाड़


knn24news/ प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और रामपुर विधायक ननकीराम ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक बार फिर से आक्रमक रुख अपना लिया है। प्रदेष में वैक्सीन की कमी को लेकर निषाना साधते हुए उन्होंने कहा,कि भूपेष सरकार को आम जनता की सेहत से कोई सरोकार नहीं है। व्यर्थ के कामों में पैसे खर्च किए जा रहे लेकिन जहां जरुरत है वहां फंड का रोना रोया जाता है।
प्रदेष में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को लेकर विपक्ष सरकार पर एक बार फिर से हावी हो गया हैं। जिस तरह से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है और मौतों का आंकड़ा भी डरा रहा है उसे लेकर पूर्व गृहमंत्री और रामपुर विधायक ननकीराम ने सरकार को कोसते हुए कहा,कि कांग्रेस हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। दवाओं की कमी पर निषाना साधते हुए उन्होंने कहा,कि सरकार को आम जनता की सेहत से कोई मतलब है। वैक्सीनेषन पर जोर देने की बात तो कही जाती है लेकिन हर दिन डोज समाप्त हो जाते है। व्यर्थ के कार्यों में पैसे तो खूब खर्च किए जा रहे लेकिन आम जनता के हित से जुड़े कार्यों में फंड का रोना रोया जा रहा है। सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्होंने कहा,कि क्रिकेट मैच के आयोजन के कारण ही कोरोना प्रदेष पर हावी हुआ है ऐसे में रोकथाम के उपाय अपनाने के बजाए सरकार हाथ-पर हाथ धरे बैठी है