Monday, August 24, 2026

प्रधानमंत्री की पाकिस्तानी बहन ने भेजी राखी, पीएम मोदी को दीं ये खास शुभकामाएं

रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है. इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं, तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तानी बहन कमर मोहसिन शेख ने उनके लिए राखी भेजी है. इसके साथ ही उन्होंने साल 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए भी शुभकामनाएं दी हैं. इसके साथ ही कमर मोहसिन ने कहा है कि इस बार उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह पीएम मोदी से मिल पाएंगे.

इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि वह इस बार मुझे दिल्ली बुलाएंगे. मैंने भी पूरी तैयारी कर ली है. उन्होंने कहा कि यह राखी उन्होंने खुद पीएम मोदी के लिए बनाई है. इसमें राशन के रिबन से कढ़ाई से डिजाइन बनाया है.

2024 के चुनाव के लिए शुभकामनाएं– कमर मोहसिन शेख

कमर मोहसिन शेख ने कहा कि मैंने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए एक पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि वह जैसे कर रहे हैं वैसे ही अच्छा काम करते रहना चाहिए.

साथ ही साल 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए शुभकामनाएं देते हुए कमर ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि वह एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे. वह भी इसके हकदार हैं, क्योंकि उनमें वो सारी क्षमताएं हैं और मैं चाहती हूं कि वह हर बार प्रधानमंत्री बनें.

कई सालों से कमर बांध रही पीएम मोदी को राखी

पीएम मोदी की पाकिस्तानी बहन कमर मोहसिन शेख ने भी उन्हें आखिरी रक्षा बंधन पर राखी और कार्ड भेजा था. बता दें कि मोहसिन शेख 20-25 साल से ज्यादा समय से पीएम नरेंद्र मोदी को राखी बांध रहे हैं.