Wednesday, June 24, 2026

प्रमोशन के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे SECL के पूर्व जीएम की सड़क हादसे में मौत

Korba जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। National Highway 130 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व महाप्रबंधक Arun Kumar Tyagi की मौत हो गई। हादसा बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार त्यागी को हाल ही में डायरेक्टर टेक्निकल (डीटी) पद पर प्रमोशन मिला था। वह नई जिम्मेदारी संभालने के लिए कार से Singrauli जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार आगे चल रहे एक पार्सल वाहन से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अरुण त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद SECL अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक का माहौल है।