Sunday, August 2, 2026

बांकीमाेंगरा काॅलाेनी में जलजमाव, बारिश का पानी घराें में घुसने लगा

रात में हुई तेज बारिश की वजह से बांकीमाेंगरा के एसईसीएल काॅलाेनी के निचले हिस्से में जल जमाव हाे गया। इससे बारिश का पानी सड़क के साथ लोगों के घरों में घुसने लगा। बारिश के दिनाें में काॅलाेनी में अक्सर ऐसी समस्या हाेती है, लेकिन लाेगाें की इस समस्या का निराकरण अब तक नहीं हुआ है। इसकाे लेकर यहां के लाेगाें में नाराजगी है।

स्थानीय लाेगाें का कहना है कि एसईसीएल प्रबंधन काॅलाेनी में नालियाें की साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देता है। इसके कारण नालियां जाम हाे जाती हैं। नाली जाम हाेने के कारण पानी सड़क पर भर जाता है, फिर पानी लाेगाें के घराें तक घुसने लगता है। एसईसीएल प्रबंधन कॉलोनी के रखरखाव पर गंभीरता से ध्यान नहीं देती है। इसके कारण यहां इस तरह की समस्या हाेती है। यहां के लाेगाें ने व्यवस्था नहीं सुधरने पर आंदाेलन की चेतावनी दी है।