कोरबा जिले में एक 28 साल की युवती फांसी के फंदे पर झूल गई। उसे पढ़ाई करने के बाद नौकरी नहीं मिल रही थी, इसी वजह से वह परेशान थी। आखिरकार उसने ये आत्मघाती कदम उठा लिया। युवती ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने लिखा है कि पढ़ाई लिखाई के बाद भी उसे कोई काम नहीं मिला। इसलिए अब वह जीना ही नहीं चाहती।
जानकारी के मुताबिक, रामपुर चौकी क्षेत्र के पौड़ी बहार में राम कुमारी पटेल अपने पिता भगत पटेल और अपनी मां के साथ रहती थी। उसने MA तक पढ़ाई की थी। पढ़ाई के बाद से वह प्रतीयोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। साथ ही नौकरी भी ढूंढ रही थी। मगर उसकी नौकरी कहीं नहीं लगी थी। उसने कई जगह अप्लाई भी किया था।








