Saturday, August 1, 2026

मंत्री अमरजीत भगत के लिए अपशब्द कहने वाला अधिकारी सस्पेंड, जानें पूरा मामला

रायपुर/दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के लिए अपशब्द कहने के आरोपों के बाद सहायक खाद्य अधिकारी मनीष चितले को सस्पेंड कर दिया गया है। कलेक्टर दीपक सोनी ने यह कार्रवाई की है।

 

मनीष चितले को निलंबित किए जाने पर तत्कालीन व्यवस्था की दृष्टि से सहायक खाद्य अधिकारी कीर्ति कौशिक को दायित्व सौंपे गया। निलंबन अवधि में मनीष चितले का मुख्यालय SDM कार्यालय दंतेवाड़ा निर्धारित किया गया है।