Tuesday, March 17, 2026

मेफेयर रिसोर्ट के बाहर आकर मीडिया से मिलेंगे झारखंड के विधायक, कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने दी जानकारी

रायपुरः झारखंड मे पिछले कुछ दिनों से सियासी उथल-पुथल मची हुई है। झारखंड के 32 विधायकों को राजधानी रायपुर लाया गया है। इसी बीच इन विधायकों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कुछ ही देर में ये विधायक मीडिया से मिलेंगे। मेफेयर रिसोर्ट के बाहर आकर मीडिया से बातचीत करेंगे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने इसकी जानकारी दी है।