Tuesday, March 17, 2026

मोदी सरकार के कार्यकाल को पूर्ण हुए आठ साल, कई तरह के कार्यक्रमों का दौर हैं जारी, भाजपा महिला मोर्चा ने स्व. सहायता समूह की महिलाओं का किया सम्मान

बिलासपुर सेवा, सुशासन तथा गरीब कल्याण के लिए समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सफलतम् 8 वर्ष पूर्ण होने पर बिलासपुर विधानसभा , मस्तूरी विधानसभा में महिला मोर्चा के द्वारा महिला स्व सहायता समूह की बहनों का सम्मान महिला मोर्चा के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य रुप से मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी जी, बिलासपुर कार्यक्रम के प्रभारी मंजू सिंह ,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा विद्यानि, जिलाध्यक्ष जय श्री चोकसे, मंडल कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला कोषाध्यक्ष निर्जा सिन्हा , जिला कार्यकारिणी सदस्य कोरबा तृप्ति सरकार जी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।