
कोरबा- जिले में बेजा कब्जा करने की होड़ मची हुई है। जहां भी जगह खाली दिखाई पड़ती वहां पहले तो साड़ी और रस्सी से घेरा बनाया जाता है। उसके बाद रातो रात ईंट की दीवार खड़ी कर दी जाती है। शहर में कमोवेश हर स्थान पर ऐसी ही स्थिती निर्मित हो रही है।
कोरबा के राताखार बायपास रोड़ पर बेजा कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। सड़के के किनारे होेने जगह हथियाने की कोशिश अब आम बात हो गई है। वैसे भी सड़क के लगी जगह ऊंचे दामों में बेचा जा रहा है। और वो सामान अगर मुफ्त में मिले तो भला कौन छोड़।
ऐसा नहीं हैं कि सिर्फ राताखार बाइपास सड़क में ही साड़ी और रस्सी के सहारे कब्जा करने की कोशिश की जा रही हो। एसईसीएल हेलीपेड के अधिकतम पेड़ो को अतिक्रमणकारियांे से काट दिया।
आए दिन बेजा कब्जा से जुडे खबर अखबारों और न्यूज पोर्टल में प्रकाशित किए जाते है। लेकिन संबंधित विभाग की आंख हमेशा लेट में ही खुलती है।










