
स्वर कोकिला लता मंगेशकर का बीते दिन राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान अपनी सेक्रेटरी पूजा ददलानी के साथ लता जी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। शाहरुख ने लता जी के पार्थिव शरीर के सामने खड़े होकर दुआ पढ़ी। वहीं, पूजा ने हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
शाहरुख ने दोनों हाथ उठाकर दुआ पढ़ने के बाद मास्क हटाकर फूंका। इसके बाद शाहरुख ने लता जी की परिक्रमा कर उनके पैर छूए और वहां से चले गए। शाहरुख के इस वीडियो को BJP नेता अरुण यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा- क्या इसने थूका है?
अरुण यादव BJP हरियाणा के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के राज्य प्रभारी हैं। इनके शेयर किए VIDEO को अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।







