Sunday, May 10, 2026

विधायक का गृहिणी वाला अंदाज…तले बड़े:सोशल मीडिया में लिखा-नारी के कई रूप होते हैं; अपनी सिक्योरिटी लौटाकर आई थीं चर्चा में

राजनांदगांव जिले के खुज्जी से कांग्रेस विधायक छ्न्नी साहू का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह अपने घर में बड़ा तलते नजर आ रही हैं। इसे वीडियो को खुद विधायक ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है।

 

फेसबुक में शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि नारी के कई रूप होते हैं। क्षेत्र के विकास और आम जनता के लिए सदन में आवाज बुलंद करना। होली महापर्व में चूल्हे पर पारंपरिक व्यंजन बनाते हुए एक कुशल गृहिणी का निर्वहन करना। वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे अब खूब पसंद भी कर रहे हैं।

ये वीडियो होली के दिन का बताया जा रहा है। इस वीडियो में छन्नी साहू होली के पर्व में पारंपरिक व्यंजन बनाते हुए नजर आ रही हैं। प्रदेश में होली पर्व में उड़द दाल और अन्य दाल से बड़ा बनाने की परंपरा है। इसी परंपरा की बात विधायक ने अपने पेज पर भी की है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो छुरिया विकासखंड के ग्राम पैरीटोला स्थित उनके घर का है।