Monday, September 28, 2026

शादी से इनकार करने पर लड़की का ड्रामा:दीवार फांदकर पहुंची घर के पास, बोली-रेप के मामले में फंसा दूंगी, अब थाने में शिकायत

कोरबा जिले में शादी से इनकार करने पर युवती ने फिल्मी स्टाइल में ड्रामा किया है। वह लड़के के घर के पास दीवार फांदकर पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। इतने ही नहीं लड़के के परिजनों ने उस पर आरोप लगाया है कि वह घर के पास आकर कहती है कि मैं तुम लोगों को रेप के मामले में फंसा दूंगी। इस बात से तंग होकर अब लड़के की मां ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है।

बताया गया कि लड़की कई बार लड़के के घर के पास पहुंच चुकी है। एक बार तो वह सोसायटी के बाहर बने दीवार को फांदकर अंदर आ गई और घर के दरवाजे के बाहर रखे जूते चप्पल में ही कुछ छिड़कने लगी। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लड़की ये सब करते हुए नजर आ रही है।