Monday, April 20, 2026

श्मशान में लड़की को बैठाकर तांत्रिक क्रिया

बिलासपुर में उत्तरप्रदेश और बिहार से पंडित बुलाकर तांत्रिक क्रिया करा रहे 6 से ज्यादा लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इस दौरान नरबलि का आरोप लगाकर लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। जिसके बाद पुलिस को बुला लिया।

पुलिस मौके पर पहुंची तो चार-पांच पुजारी श्मशान घाट के पास पीपल पेड़ के नीचे एक लड़की को बैठाकर पूजा-पाठ कर रहे थे। बवाल होते देख पुलिस पुजारी और पूजा कराने वालों को पकड़कर थाने ले आई। उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।

चार-पांच पुजारी पीपल पेड़ के नीचे एक लड़की को बैठाकर पूजा-पाठ कर रहे थे।
चार-पांच पुजारी पीपल पेड़ के नीचे एक लड़की को बैठाकर पूजा-पाठ कर रहे थे।

पीपल पेड़ के नीचे एक लड़की के साथ महिलाएं थीं

कोनी टीआई किशोर केंवट ने बताया कि ग्राम निरतू के लोगों ने गांव के बाहर पीपल पेड़ के नीचे तंत्र-मंत्र और नरबलि का आरोप लगाकर थाने में सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब पीपल पेड़ के नीचे एक लड़की के साथ महिलाएं थीं।

वहां पुजारी भी थे, जो पूजा-पाठ कर रहे थे। पूछताछ में पता चला कि चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम छतौना निवासी राकेश कौरव (50) की बेटी बीमार रहती है, जिसका वो इलाज करा रहा है। लेकिन, उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। इस पर उसे किसी ने पूजा-पाठ कराने की सलाह दी थी।

उत्तरप्रदेश-बिहार से पुजारी बुलाकर करा रहा तंत्र-मंत्र।
उत्तरप्रदेश-बिहार से पुजारी बुलाकर करा रहा तंत्र-मंत्र।

उत्तरप्रदेश-बिहार से पुजारी बुलाकर कराया पूजा-पाठ

पूछताछ में राकेश ने पुलिस को बताया कि उसके घर में उत्तरप्रदेश और बिहार से पुजारी आएं हैं, जो पिछले तीन दिन से पूजा-पाठ कर रहे हैं। उन्हें गांव के बाहर पीपल पेड़ की पूजा करनी थी। इसके चलते वो पीपल पेड़ देखकर पूजा कराने आए थे। इसकी जानकारी होने पर गांव वालों ने बवाल मचाना शुरू कर दिया।