Saturday, August 1, 2026

सिम्स में महिला डॉक्टर से हाथापाई- गर्भवती महिला और उसकी ननद ने गलत दवाइयां देने का आरोप लगा हाथ मरोड़ दिया

बिलासपुर: तिफरा निवासी 20 वर्षीय प्रीति टंडन 8 माह से गर्भवती है। गुरुवार की सुबह प्रीति अपनी ननद अंजू टंडन के साथ जांच कराने CIMS पहुंची थी। यहां स्त्री रोग विभाग में डॉक्टर निशा पैकरा बैठी थी। अंजू ने अपनी भाभी की तबीयत लगातार खराब रहने की जानकारी दी। उनका CIMS में ही उपचार चल रहा है। इस पर डॉ. निशा ने उन्हें सोनोग्राफी कराने की सलाह दी और रिपोर्ट देखकर जांच करने की बात कही। उन्होंने बताया कि CIMS में सोनोग्राफी मशीन खराब है। लिहाजा, यहां सोनोग्राफी नहीं हो पाएगा। इस पर अंजू अपनी भाभी प्रीति को लेकर अस्पताल के बाहर निजी सेंटर में सोनोग्राफी जांच के लिए चली गई। जांच के बाद उन्हें बताया गया कि गर्भ में पानी कम है। उन्हें यह भी बताया गया कि लगातार दवाइयां लेने का असर बच्चे के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।