Tuesday, March 17, 2026

*स्वास्तिक कलस्टर ग्रुप द्वारा धूमधाम से गाने बजाने तथा नृत्य के साथ हरेली उत्सव मनाया गया*

बाल्को महिला स्व सहायता समूह के कलस्टर ग्रुप स्वास्तिक कलस्टर समूह द्वारा गाने बजाने, झूला झूलने, गीत एवं नृत्य, के साथ सावन उत्सव मनाया गया कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया जिसके पश्चात महिलाओं में आगंतुक मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष दीदी श्रीमती सपना चौहान एवं, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी एवं राजमती दीदी द्वारा आगंतुक समस्त महिलाओं को पुरस्कार दिया गया तथा महिलाओं को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया स्वास्तिक कलस्टर ग्रुप की अध्यक्ष सायदा खान के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कलस्टर ग्रुप से जुड़े समस्त ग्रुप सदस्यों एवं अध्यक्षों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
कार्यक्रम आयोजन में मुख्य भूमिका निभाने वाले सदस्य इस प्रकार है
शायदा खान, मणेद्री चौहान, रुकमणी साहू, कलेश्वरी साहू , बिंदु शाह,रेनू साहू ,पवन साहू, राधिका चौहान, पिंकी तिर्की, शोभा ,नंदनी पाठक, वामाक्षी, सूरूज, गीता, उर्मिला पटेल, आफरीन खातून ,भारती दीवान, कुसुम चौहान ,नवरात्रि श्रीवास, बूसरा गणेशी,केवरा,अनीता, सुनीता कर्ष, सुनीता अग्रवाल ,जागेश्वरी साहू, लता योगी, गुलापा, राधा सारथी तथा अन्य वार्ड वासी महिलाएं उपस्थित रही।
कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया सभी ने स्वल्पाहार कर एक दूसरे को बधाइयां भी दी