Saturday, August 1, 2026

होटल में वसूली करते चार फर्जी पत्रकारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नगदी और कार भी जब्त

रायगढ़ । पत्रकार का रौब दिखाकर वसूली करने वाले चार आरोपियों को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के पास से 10 हजार नगदी और एक आल्टो कार भी जब्त किया गया है।

 

जानकारी के मुताबिक, भूपदेवपुर थाना पुलिस को 13 सितंबर को सूचना मिली कि, आल्टो सवार चार युवक होटल के मालिक को डरा धमकाकर उससे रूपयों की वसूली कर रहे हैं। इस शिकायत पर भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और वसूली कर रहे चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से नगदी रकम भी जब्त की गई है।