Saturday, August 1, 2026

20 दिसंबर की सुबह छत्तीसगढ़ के लाखों वोटर अपने मोहल्ले अपने शहर के विकास के जिम्मेदारों को चुनेंगे। मगर इससे पहले आखिरी दम लगाने वाले सियासी दलों के नेता अब धमकाने और डराने पर भी उतर आए हैं। पूर्व CM डॉ रमन सिंह एक वीडियो में कहते दिख रहे हैं कान खोलकर सुन लो SP कलेक्टर….दूसरे वीडियो में किसी घटना को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर भी अफसरों को चेताते दिख रहे हैं। दुर्ग और रायपुर में हुई सियासी सभाओं में नेताओं ने धमकाने वाले लहजे में बयान दिया है।