Wednesday, October 28, 2026

छत्तीसगढ़ में बीच सड़क पर भिड़ गए 2 कॉन्स्टेबल, VIDEO:गाली-गलौज और मारपीट की; बिना बताए कैदी को जेल भेजने पर हुआ विवाद

जेल चौक पर दो पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट का वीडियो। - Dainik Bhaskarबिलासपुर में शुक्रवार को जेल चौक के पास दो आरक्षकों के बीच मारपीट हो गई। कैदी को जेल दाखिल कराने को लेकर पहले बहस हुई, फिर विवाद बढ़ने पर गाली-गालौज करते हुए एक आरक्षक ने दूसरे को थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, पुलिस लाइन में पदस्थ कॉन्स्टेबल विष्णु चंद्रा और विनय ठाकुर की कुछ दिनों पहले जेल से कोर्ट में कैदियों की पेशी कराने की ड्यूटी लगी थी। दोनों जेल से कैदी लेकर कोर्ट गए थे। कोर्ट में तबीयत खराब लगने पर विष्णु चंद्रा बेंच पर लेटकर आराम करने लगा। उसने साथी आरक्षक विनय को कैदी की पेशी कराने को कहा। साथ ही पेशी के बाद जगाने के लिए कहा था।

दोनों आरक्षकों को समझाइश देते सिविल लाइन थाने के पुलिसकर्मी
दोनों आरक्षकों को समझाइश देते सिविल लाइन थाने के पुलिसकर्मी

बिना बताए कैदी को जेल ले जाने पर विवाद

इधर, बिना बताए कैदी की पेशी कराने के बाद विनय अकेले ही उसे लेकर जेल चला गया। इस बीच आरक्षक विष्णु चंद्रा कैदी और साथी आरक्षक की तलाश करने लगा। दोनों के नहीं मिलने पर वह जेल गया। वहां पर पता चला कि कैदी को जेल लाया जा चुका है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

शराब के नशे में गाली गलौज, मारपीट

बताया जा रहा है कि, शुक्रवार दोपहर विष्णु शराब के नशे में था। विनय को कॉल कर वह पुरानी बात को लेकर विवाद करने लगा। इस दौरान फिर विनय की ड्यूटी कैदी की पेशी कराने में लगी थी। तभी फोन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए वो सीधे जेल चौक पहुंचा।

इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और गाली-गलौज करते हुए एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। इधर, पुलिस वालों की बीच सड़क पर हो रही मारपीट को देख लोग भी रुकने लगे। इसकी सूचना पर सिविल लाइन थाने की टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरक्षकों को अलग कर घर भेज दिया।

दोनों पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट होने से जेल चौक पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस घटना का वहां खड़े किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, मारपीट के बाद दोनों आरक्षक वहां से चले गए। किसी ने मारपीट की शिकायत थाने में नहीं की है।