Monday, September 28, 2026

20 हजार रिश्वत लेने वाले ASI को 3 साल की सजा, ACB कोर्ट ने सजा सुनाई

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। रिश्वतखोरी के मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के तत्कालीन ASI बिजुराम वर्मा को 3 साल की सजा हुई है। ACB कोर्ट ने यह सजा सुनाई है।दरअसल, साल 2013 में सरस्वती नगर थाना में पदस्थ ASI बिजुराम वर्मा को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा गया था। आरोपी ASI ने प्रार्थी के खिलाफ लैपटॉप चोरी की रिपोर्ट नहीं करने की एवज में 20 हजार रुपए मांगे थे।मामले की आज सुनवाई करते हुए ACB कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने ASI बिजुराम वर्मा को तीन साल जेल की सजा सुनाई है।