Monday, June 22, 2026

धर्म सभा में 21 परिवारों ने की घर वापसी, साधु-संतों ने भगवा गमछा पहनाकर किया स्वागत…

रायपुर। रायपुर में आयोजित धर्मसभा के दौरान ईसाई धर्म स्वीकार कर चुके 21 परिवारों ने घर वापसी की. साधु-संतों ने घर वापसी करने वाले परिवारों का भगवा गमछा पहनाकर और श्रीफल भेंट कर स्वागत किया.

इसके पहले धर्म सभा के दौरान निर्मोही अखाड़ा के संत राजीव लोचन महाराज ने पत्रकारों से रू-ब-रू हुए. इस दौरान छत्तीसगढ़ में हिन्दू राष्ट्र की बात किए जाने के सवाल पर संत ने कहा कि हम साधु हैं. किसी राजनेता के नेता को नहीं जानते, हमारे नेता राम हैं. छत्तीसगढ़ के लोगों के ह्रदय में राम हैं. राम को जन्म देने वाली माता कौशल्या छत्तीसगढ़ में पैदा हुई. हिन्दू राष्ट्र यहां से निकलकर पूरे भारत में फैलेगा.