Saturday, July 4, 2026

पथरी पारा में नवयुवक गणेश उत्सव समिति द्वारा कराया गया बूगी बूगी डांस प्रतियोगिता

कोरबा। पथरी पारा वार्ड नंबर 17 इंदिरा चौक में नवयुवक गणेश उत्सव समिति द्वारा बूगी बूगी डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से छात्र-छात्राएं उक्त प्रतियोगिता में भाग लिए कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति एवं निर्णायक द्वारा बेस्ट डांसर के रूप में राहुल राज का चयन किया गया साथ ही प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आयोजन समिति द्वारा नगद राशि मेडल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया गया युवा नेता मनीराम जांगड़े पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में सालीक दास वैष्णव थे उनके शुभ हाथों से पुरस्कार वितरण किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में गणेश उत्सव समिति के संरक्षक जानू राठौर  दुबे अशोक जयसवाल विशाल वैष्णव राजा केसरवानी सही कॉलोनी वासियों का सराहनीय योगदान रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनीराम जांगड़े ने उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी आप सभी प्रतिभागियों का बहुत ही अच्छा प्रदर्शन रहा मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि आप हमारे कोरबा जिले सहित प्रदेश में अपना नाम रोशन करेंगे उक्त आयोजन समिति के द्वारा छत्तीसगढ़ के हर पारंपरिक लोक पर्व का आयोजन किया जाता है जैसे फुगड़ी प्रतियोगिता गाड़ी दौड़ प्रतियोगिता के साथ ही धार्मिक आयोजनों में हरेली भोजली उत्सव गौरी गौरा पूजा गणेश उत्सव सरस्वती पूजा दुर्गा पूजा उत्सव सहित सभी आयोजन बहुत ही अच्छे सराहनीय ढंग से आयोजित करते हैं इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं ताकि छत्तीसगढ़ की हर एक परंपरा जीवित रहे