Wednesday, September 30, 2026

4 राज्यों की जीत के बाद BJP का नया प्लान:शिवराज, वसुंधरा, रमन नहीं बल्कि मोदी होंगे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में पार्टी का चेहरा

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में मिली शानदार जीत के बाद BJP ने इस साल के आखिर और 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्लानिंग शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में साल 2023 में होने वाले चुनावों में BJP का चेहरा PM नरेंद्र मोदी ही होंगे।

सूत्रों के मुताबिक मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ में रमन सिंह और राजस्थान में वसुंधरा राजे के नाम पर पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी। इन राज्यों में नई पीढ़ी को आगे लाने पर काम किया जा रहा है। चुनाव के बाद CM का चेहरा सामने लाया जाएगा। BJP ने नवंबर 2022 में गुजरात, हिमाचल और 2023 में होने वाले चुनावों की पूरी स्ट्रैटजी तैयार कर ली है।