Thursday, July 30, 2026

5000 कोरोना वैक्सीन मिली, 31 सेंटर में बांटे

जिले में काेराेना से लड़ने टीके का टाेटा खत्म हाे गया है। अब काेविशील्ड के साथ ही काे-वैक्सीन के टीके लगातार मिल रहे हैं। इससे शहरी समेत ग्रामीण क्षेत्राें में ज्यादातर सेंटराें में टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा है। शनिवार काे भी नगर निगम क्षेत्र के लिए जहां 5 हजार से अधिक टीके उपलब्ध कराते हुए 31 सेंटराें में टीकाकरण किया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्राें में भी 8 हजार से अधिक टीके के साथ डेढ़ साै से अधिक सेंटर खुले थे।

पहले की तरह अब कई दिनाें तक टीके के लिए इंतजार की स्थिति नहीं है। दूसरी और लगातार टीके मिलने से सेंटराें में टीका लगवाने वालाें की भीड़ जरूर कम हाे गई है। शहरी समेत ग्रामीण क्षेत्र के सेंटराें में जहां पहले भीड़ से स्वास्थ्य कर्मियाें काे सांस लेने की फुर्सत नहीं हाेती थी, वहीं अब उन्हें टीका लगवाने लाेगाें के आने का इंतजार करना पड़ता है। सेंटराें में अब काेविशील्ड के अलावा काे-वैक्सीन के भी दाेनाें डाेज लग रही है। शनिवार काे शहर के जिला पुस्तकालय, बुधवारी स्वास्थ्य केंद्र और पंडरीपानी स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया गया ताे इसी तरह का नजारा था। सेंटर खाली-खाली थे, जाे लाेग पहुंच रहे थे, उन्हें ऑन स्पाॅट टीका लग रहा था