कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने तीन थानों के प्रभारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के बाद हरदीबाजार, लेमरू और करतला थानों की कमान बदल गई है। जारी आदेश के अनुसार, तीनों थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तीन थाना प्रभारियों की नई पदस्थापना
मिली जानकारी के मुताबिक, हरदीबाजार थाना प्रभारी आशीष सिंह को लेमरू थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं करतला थाना प्रभारी गणेश यादव को हरदीबाजार थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह लेमरू थाना प्रभारी लोकनाथ को करतला थाने की कमान सौंपी गई है।
देखिए, किसे कहां मिली जिम्मेदारी?
-
आशीष सिंह: हरदीबाजार से लेमरू थाना।
-
गणेश यादव: करतला से हरदीबाजार थाना।
-
लोकनाथ: लेमरू से करतला थाना।
एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया पुलिसिंग में फेरबदल
एसपी सिद्धार्थ तिवारी के इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में पुलिसिंग को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। तीनों थाना क्षेत्रों में नए प्रभारियों की नियुक्ति के बाद अब कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की जिम्मेदारी नए अधिकारियों के हाथों में होगी।
अब देखना होगा कि नई पदस्थापना के बाद हरदीबाजार, लेमरू और करतला थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग की कार्यप्रणाली में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।











