Monday, September 28, 2026

भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई….CMO को किया गया सस्पेंड, अंबिकापुर भेजा गया

रायपुर। बिलाईगढ़ नगर पंचायत के CMO को राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। CMO सुशील कुमार चौधरी के खिलाफ बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। सस्पेंशन के बाद सीएमओ सुशील चौधरी को संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विभाग अंबिकापुर भेजा गया है।

दरअसल नगर पंचायत बिलाईगढ़ के सीएमओ सुशील कुमार चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने बिना स्थल परिवर्तन कराये ही गलत तरीके से परिवर्तित स्थल बताकर भुगतान करा दिया। वहीं पूरे मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की।