Thursday, March 19, 2026

हरदी बाजार आगमन पर प्रेस क्लब के पदाधिकारीयों ने दर्री सीएसपी से की मुलाकात

उप पुलिस थाना हरदी बाजार में नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह हरदीबाजार चौकी का निरीक्षण में पहुंची इस दौरान हरदीबाजार प्रेस क्लब के पदाधिकारीयों के द्वारा सुश्री लितेश सिंह को बुके भेंट कर सौजन्य मुलाकात किया गया एवं पत्रकारों के द्वारा क्षेत्र की समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया मैडम ने भी कहा कि मेरा हरदी बाजार में प्रथम बार आगमन हुआ है मेरे तरफ से क्षेत्र की समस्याओं को कम करने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा डीजल चोरों कबाड़ चोर कोयला चोर सभी के ऊपर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है एवं गुंडा बदमाशों के ऊपर भी कार्यवाही किया जा रहा है इस अवसर पर प्रेस क्लब संरक्षक बाबूराम राठौर, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजाराम राठौर, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय, प्रेस क्लब सचिव निलेन्द्र राठौर विशेष रूप से उपस्थित थे।