Wednesday, August 5, 2026

सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन का समर्थन, कहा- सरकार की नीति गलत

रायपुर। सहकारी समिति में कार्यरत कर्मचारियों के हड़ताल का समर्थन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बयान दिया है कि समितियों के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलना शर्मनाक है। कमीशनखोरी की वजह से सुखद की स्थिति आई है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि 10 लाख मीट्रिक धान खुले में पड़े हैं। इसके लिए समिति नहीं, बल्कि राज्य सरकार जिम्मेदार है। सहकारी समिति का आंदोलन बिल्कुल सही है। ये सरकार भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है। अनुदान राशि तत्काल दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा है कि धान खरीदी की नीति में संशोधन किया जाए। धान खरीदी एक तारीख से नहीं हुई तो किसान परेशान हो जाएंगे।