Monday, September 28, 2026

देश में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटों में 8 हजार से अधिक नये मामलों की हुई पुष्टि

देश भर में कोरोना महामारी (corona virus) का प्रकोप जारी है। इसी बीच पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8 हजार से अधिक नए मामलों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद संक्रमीत हुए लोगों की संख्या 3,45,63,749 पहुंच गई है। जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,07,019 हो गई। यह 541 दिनों में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (union health ministry) द्वारा शनिवार को जारी किये गए आकड़ो के अनुसार 24 घंटे में कोरोना से 465 मरीजों की जान गई है। जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,67,933 हो गई है।

पिछले 50 दिनों में कोरोना के रोजाना आने वाले मामले 20 हजार से कम हैं। वहीं आंकड़ों के मुताबिक इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या घटकर 1,07,019 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.31 फीसदी है। यह मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। कोविड-19 (covid-19) से ठीक होने वालों की दर 98.34 फीसदी है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के उपचाराधीन रोगियों (patients under treatment) की संख्या में 3,114 मामलों की कमी आई है। मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण की दैनिक दर 0.86 प्रतिशत दर्ज की गई। यह पिछले 54 दिनों से दो फीसदी से भी कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी 0.88 प्रतिशत दर्ज की गई। यह पिछले 13 दिनों से एक प्रतिशत से भी कम है।

इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,39,88,797 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत दर्ज की गई है। राष्ट्रव्यापी एंटी-कोविड-19 टीकाकरण अभियान (vaccination campaign) के तहत अब तक 121.06 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

बता दे देश में संक्रमितों की संख्या पिछले साल 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख को पार कर गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख को पार कर गए थे। देश में ये मामले 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार, इस साल 4 मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ को पार कर गए है।