Thursday, April 2, 2026

CG के ईशान का स्कॉटलैंड में कमाल:विदेश जाने के पैसे नहीं थे पिता ने लोन लेकर भेजा, बेटे ने बैडमिंटन में जीता मेडल

रायपुर के बैडमिंटन प्लेयर ईशान ने अपने हुनर को एक बार फिर साबित किया है। स्कॉटलैंड की धरती पर मलेशिया के खिलाड़ियों को हरा कर ईशान ने कांस्य पदक अपने नाम किया। स्काटलैंड के वेल्स में आयोजित विक्टर वेल्श अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा में रायपुर के ईशान भटनागर और केरल की तनिशा क्रेस्टो की जोड़ी ने मिक्स डबल्स के क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल की।

इस खिलाड़ी के सामने स्कॉटलैंड जाने से पहले फाइनेंशियल प्रॉब्लम थी। इस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट करने के लिए 1 लाख 75 हजार रुपयों की जरुरत थी। कारोबारी पिता अजय भटनागर ने बेटे से पूछा था कि क्या वो इस प्रतियोगिता को लेकर गंभीर है, बेटे का जवाब था मेडल लेकर ही आउंगा। पिता ने अपना फर्ज निभाया, अजय भटनागर ने लोन लेकर बेटे को स्कॉटलैंड भेजा वहां अजय ने मेडल जीतकर वादा भी पूरा किया।