Sunday, August 2, 2026

लैंको प्लांट के अंदर ही कर्मचारी ने लगाई फांसी, पुलिस पहुंची मौके पर…

कोरबा।उरगा थाना के अंतर्गत आने वाले लैंको पॉवर प्लांट में उप महाप्रबंधक के पद पर पदस्थ युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बहरहाल घटना के बाद संयंत्र में सनसनी फैल गई है।

उरगा थाना प्रभारी विजय चेलक से मिली जानकारी के मुताबिक़ आपरेशन विभाग में उपप्रबंधक के पद पर लेंको पावर प्लांट पताड़ी उरगा में कार्यरत सत्यव्रत पिता निवास बराल उम्र 34 वर्ष निवासी पाथुरिया साही मार्केट चौराह पूरी (उड़ीसा) ने लैंको पॉवर प्लांट कंट्रोल रूम के पास अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मलते ही उरगा पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।बता दें कि लैंको पावर प्लांट में आत्महत्या की सूचना के बाद लैंको प्रबंधन के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।