मतदान से एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के बयानों के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, भाजपाइयों की अभद्र बोली भाषा और उनका आचरण बता रहा कि भाजपा 15 नगरीय निकाय क्षेत्रों में बुरी तरह से चुनाव हार रही है।
मरकाम ने कहा, रमन सिंह का कलेक्टर, एसपी को सार्वजनिक मंच से धमकाना, अजय चंद्राकर का लोगों को जिंदा वापस नहीं जाने की चेतावनी, हाथ काट लेने की धमकी, महिलाओं का बुरका उतरवा देने की अभद्र भाषा चुनाव परिणाम के पहले का एक्जिट पोल है। जिससे स्पष्ट है कि भाजपा मतदान से पहले हार मान चुकी है। भाजपा नेता जनता के मुद्दों पर बात करने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। उनके पास सिवाय नकारात्मक बातों के कुछ भी नहीं है।










