Tuesday, September 29, 2026

केंद्र की भाजपा सरकार देना चाह रही है अम्बानी व अडानी को कोल माइंस: श्याम नारायण सोनी 

छत्तीसगढ़/कोरबा. पूर्व युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष श्याम नारायण सोनी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा आने वाले दिनों में नान पॉवर सेक्टरों को कोयला देना बंद करने वाली है। जिससे ऐसे उद्योग बंद होने के कगार पे आ जाएंगी। जिसमें काम करने वाले कर्मचारी वर्ग ट्रांसपोर्टरों के मध्य बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो जाएंगी। साथ-साथ उद्योगों द्वारा जो विकास कार्य के लिए शासन को सीएसआर(CSR) का फंड उपलब्ध कराया जाता है। उनमें भी रोक लगा दी जाएंगी। इसके कारण छत्तीसगढ़ शासन के विकास कार्य भी अवरुद्ध होंगे। भाजपा की सरकार उद्योगों के लिंकेज को कम करने व बंद करने के पीछे उनकी एक साजिश ये भी है कि अपने उद्योग जगत के साथियों को अम्बानी व अडानी को कोल माइंस देना चाह रही है। ताकि ये लोग कोयला नान पावर सेक्टर मे महंगे दर पर बेच कर मुनाफा कमा सके।

 

इस मामले को लेकर पूर्व युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष श्याम नारायण सोनी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या मे बिलासपुर सीएमडी(CMD) एसईसीएल कार्यालय का 7 फरवरी को घेराव किया जाएगा।