Tuesday, September 29, 2026

ओडिशा से गांजा रायपुर ले जा रहे तीन तस्कर धमतरी में धरे गए…

धमतरी। धमतरी में कार सवार तीन गांजा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्कर उड़ीसा के कोरापुट से गांजा लेकर रायपुर जा रहे थे। तभी पुलिस ने मुखबीर की मदद से उन्हें धर दबोचा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से 45 किलो गांजा, एक हुंडई कंपनी की कार, तीन मोबाइल और 5 हजार नगद जब्त किया है। मामला बोराई थाना इलाके के बोराई चेक पोस्ट का है।