Monday, May 4, 2026

नहीं रहे स्पिन के जादूगर शेन वॉर्न:12 घंटे पहले रॉड मार्श के निधन पर जताया था शोक

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। फॉक्स न्यूज के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। वॉर्न ने शुक्रवार सुबह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रॉड मार्श के निधन पर ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने मार्श के निधन पर दुख जताया था। यह उनके जीवन का आखिरी ट्वीट साबित हुआ।

वॉर्न मैदान के अंदर अपने प्रदर्शन की वजह से और मैदान के बाहर विवादों के कारण हमेशा चर्चा में रहे। ऊपर दिए गए लिंक को क्लिक कर पढ़ें इस दिग्गज के साथ कौन-कौन से विवाद जुड़े रहे।

 

थाईलैंड की विला में बेसुध पाए गए थे शेन

रिपोर्ट के मुताबिक शेन वॉर्न थाईलैंड की एक विला में बेसुध पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के तमाम प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।