तमिलनाडु का एक युवक यूक्रेन की सेना में शामिल होकर रूस के खिलाफ लड़ रहा है। इस युवक ने दो बार भारतीय सेना में शामिल होने की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हो सका। केंद्र सरकार को खुफिया रिपोटरें से पता चला कि कोयंबटूर का 21 वर्षीय तमिल युवक सनीकेश रविचंद्रन खार्कीव नेशनल यूनिवर्सिटी में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग का छात्र है।
तमिलनाडु पुलिस के सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय खुफिया ब्यूरो के अधिकारी कुछ दिन पहले सनीकेश के घर पहुंचे और उसके बारे में जानकारी जुटाई कि वह यूक्रेनी सेना में क्यों शामिल हुआ। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उसके माता-पिता ने बताया कि उसे सैन्य और सशस्त्र प्रशिक्षण का शौक है। वह यूक्रेन के खार्कीव नेशनल यूनिवर्सिटी में एयरोस्पेस इंजीनिय¨रग का छात्र है।
जब खुफिया विभाग के अधिकारी उसके घर पहुंचे, इसके बाद ही उसके परिवार को पता चला कि सनीकेश यूक्रेन की सेना में शामिल हो चुका है। उसके पिता ने कहा, ‘मैं बहुत परेशान हूं। मैंने भारत सरकार से मेरे बेटे को भारत वापस लाने का अनुरोध किया है। उसने कुछ दिन पहले घर से संपर्क किया था और कहा था कि वह सुरक्षित है और वह हमारी बात नहीं सुन रहा है।











