Tuesday, September 29, 2026

जम्मू-कश्मीर में कुछ वर्षों में हो सकता है कि CRPF की जरूरत ना पड़े’ : गृह मंत्री अमित शाह

जम्मू: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद, नक्सलवाद और पूर्वोत्तर में उग्रवादी ताकतों के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाने के लिए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की प्रशंसा करते हुए शनिवार को अर्धसैनिक बल को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के वास्ते एक खाका (रोडमैप) तैयार करने को कहा.

शाह यहां मौलाना आजाद स्टेडियम में सीआरपीएफ के 83वें स्थापना दिवस पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे. यह पहली बार है जब सीआरपीएफ के दिल्ली-एनसीआर में स्थित मुख्यालय के बाहर परेड का आयोजन किया गया है.

शाह ने सीआरपीएफ दिवस परेड में कहा, ‘सीआरपीएफ न केवल एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है बल्कि देश का हर बच्चा इसे अपनी बहादुरी और साहस के लिए प्यार करता है. जब भी देश में कहीं भी दंगे होते हैं, सीआरपीएफ की तैनाती लोगों को संतुष्टि देती है.’