Saturday, September 26, 2026

बारातियाें से मारपीट राेकने गए व्यक्ति पर चाकू से हमला

इतवारी बाजार के सामुदायिक भवन में वैवाहिक कार्यक्रम के दाैरान कुछ युवक बारातियाें से मारपीट कर रहे थे। उन्हें राेकने पहुंचे व्यक्ति पर युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हाेने संजयनगर निवासी मिथलेश जायसवाल परिवार के साथ पहुंचा था।

इस दाैरान 4-5 युवकाें काे बारातियाें के साथ मारपीट करते देख मिथलेश वहां पहुंचा। उसने मारपीट करने से राेका तो युवकाें ने उसे जमीन पर पटका और चाकू से हमला कर दिया। जब भीड़ जुटी ताे हमलावर युवक वहां से भाग निकले। घटना में मिथलेश जख्मी हो गया और उसने घटना की रिपाेर्ट सिटी कोतवाली में लिखाई। उप निरीक्षक ललन पटेल के मुताबिक मामले में आराेपियाें के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।