Wednesday, September 30, 2026

आज रात 12 बजे से पेट्रोल साढ़े 9 रुपए और डीजल 7 रुपए लीटर सस्ता मिलेगा, पिछले साल नवंबर में भी हुई थी कटौती

केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला किया है। इससे पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर सस्ता होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी जानकारी दी है। नए रेट आज रात 12 बजे से लागू होंगे।

इस राहत के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रु. के बजाय 95.91 रुपए और डीजल 96.67 रु. की जगह 89.67 रु. लीटर हो जाएगा। पिछले दिनों PM मोदी ने लोगों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए राज्यों को एक्साइज ड्यूटी कम करने की सलाह दी थी।

कितना कम हुआ वैट?
अभी सरकार पेट्रोल पर 27.90 और डीजल पर 21.80 रुपए एक्साइज ड्यूटी के रूप में वसूलती है। इस कटौती के बाद पेट्रोल पर 19.90 और डीजल पर 15.80 रुपए एक्साइज ड्यूटी रह जाएगी। इसे पूरे देश में पेट्रोल साढ़े 9 रुपए और डीजल 7 रुपए लीटर तक सस्ता हो जाएगा।

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स का गणित

पेट्रोल/लीटर (रु.) डीजल/लीटर (रु.)
बेस प्राइस 56.35 57.94
भाड़ा 0.20 0.22
एक्साइज ड्यूटी 27.90 21.80
डीलर कमीशन 3.85 2.69
वैट 17.13 14.12
कुल कीमत 105.41 96.67