Sunday, September 27, 2026

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के ऑफिस का ताला तोड़कर बदमाशों ने लगाई आग

कोरबा. छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश परसाई के कोरबा स्थित कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने धावा बोला. अलमारियों को तोड़कर उसमें रखे कागजात निकालकर जला दिया. आग फैलने से पूरे कार्यालय को अपनी चपेट में ले लेती इससे पहले ही आग नियंत्रित हो गई. यह घटना बीती रात की है.

घंटाघर महाराणा चैक के मध्य मुख्य मार्ग पर स्थित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश परसाई के कार्यालय में अज्ञात लोगों ने आगजनी की घटना को अंजमा दिया है. एक पेटी को कार्यालय के बाहर भी निकाल कर ले गए, लेकिन उसमें कुछ न पाने के बाद उसे वहीं छोड़कर भाग निकले.

कांग्रेस नेता हरीश परसाई कोरबा से बाहर हैं. उन्होंने मोबाइल पर चर्चा में बताया कि उनके दफ्तर में घुसे लोग क्या मंशा रखते थे. इसका पता तो नहीं है लेकिन वहां रखे मेरे स्वयं के और पार्टी के कागजातों को क्यों जला दिया गया, यह समझ से परे है. बहरहाल कोरबा पुलिस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी हासिल कर उन लोगों का पता लगा रही है, जो इस मामले के दोषी हैं.