
भारत में लगातार कोरोना वायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। जिस वजह से सरकार और प्रशासन (Government And Administration) की चिंता अधिक बढ़ गई है। लगातार कोरोना वायरस (Covid-19) के केसों में बढ़ोतरी से लोगों में भी भय का माहौल बना हुआ है। देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के 7 हजार से अधिक केस दर्ज किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालाय के द्वारा जारी कि गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 7,584 नए मामले सामने आए हैं और 24 लोगों की मौत हुई है। जबकि एक दिन में 3,791 मरीज ठीक हुए हैं। बता दें कि प्रतिदिन ठीक होने वालों की तुलना में लोग ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। इसी कारण देश में एक्टिव केसों की संख्या भी बढ़ रही है। बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते केसों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सतर्क रहने का आदेश दिया है।









