Thursday, August 20, 2026

बिलासपुर रेल मंडल के अनूपपुर-अमलाई सेक्शन में तीसरी रेललाइन का विद्युतीकृत का कार्य किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

बिलासपुर:- 28 जून, 2022  रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत अनूपपुर-अमलाई सेक्शन में तीसरी रेललाइन विद्युतीकृत का कार्य दिनांक 20 जून से 26 जून, 2022 (सात दिन ) तक किया जा रहा है। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी ।
इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार है:
रद्द होने वाली गाडियां:
01. दिनांक 20 एवं 27 जून, 2022 को गोंदिया से रवाना होने वाली गाडी संख्या
15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 02. रैक के अभाव के कारण दिनांक 29 एवं 30 जून, 2022 को बरौनी से रवाना
होने वाली गाडी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है।